रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र की अधिष्ठाता और NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रत्ना नशीने को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित किया। इस सम्मान ने न केवल डॉ. नशीने के समर्पण और कर्मनिष्ठा को मान्यता दी, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़वासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का पल बना।
मुख्यमंत्री भूपेश साय ने डॉ. नशीने को बधाई दी और कहा कि उनका यह पुरस्कार अबूझमाड़ की धरती पर बदलाव की नई कहानी लिखने का प्रतीक है। डॉ. रत्ना नशीने ने नारायणपुर और ओरछा जैसे सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में स्वच्छता, रक्तदान, जैविक खेती, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण जैसे अनेक अभियान चलाकर समाज में नई चेतना पैदा की है।
डॉ. नशीने और उनकी टीम की यह उपलब्धि साबित करती है कि अगर समर्पण और जुनून हो तो सुदूर क्षेत्रों में भी बदलाव की शुरुआत की जा सकती है। अबूझमाड़ के हर कोने में उनके प्रयास लोगों के जीवन में नई रोशनी ला रहे हैं।
