दुर्ग में तांदुला नहर से युवक का शव बरामद, 4 अक्टूबर से लापता था

दुर्ग। नंदिनी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तांदुला नहर में एक युवक का शव पाया गया, जिसकी पहचान मान सिंह कुर्रे के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक नहर में गिरकर डूब गया, जिससे उसकी मौत हुई।

जानकारी के अनुसार, मान सिंह कुर्रे 4 अक्टूबर से लापता था। इसके बाद परिवार और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने नहर में खोजबीन शुरू की। देर शाम शव तैरते हुए मिला, जिसे पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

नंदिनी थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि युवक कहीं से नहर में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हुई। हालांकि पुलिस हर पहलू की विस्तृत जांच कर रही है ताकि किसी भी तरह की चूक या संदिग्ध गतिविधि का पता चल सके।

शव को देखने के बाद परिजन भी पुलिस के साथ मौजूद थे और उन्होंने किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार किया है।