कोरबा में नशेड़ी ने सरेआम दो युवकों को बेल्ट से पीटा, लोग बन गए तमाशबीन

कोरबा में नशेड़ी ने सरेआम दो युवकों को बेल्ट से पीटा, लोग बन गए तमाशबीन

खरमोरा अटल आवास में 2 अक्टूबर को हुई घटना, वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच में जुटी

कोरबा। 2 अक्टूबर को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरमोरा अटल आवास में नशे में धुत्त युवक ने दो युवकों को आधे घंटे तक दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट से पिटाई की। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और मोबाइल पर पूरी घटना रिकॉर्ड करते रहे।

पीड़ितों का कहना था कि उन्होंने हाथ जोड़कर युवक से छोड़ने की मांग की, लेकिन नशे में युवक ने पिटाई जारी रखी। बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाला युवक खरमोरा का निवासी है, जबकि पीड़ित दोनों युवक मुड़ापार के हैं।

स्थानीय लोग बताते हैं कि खरमोरा अटल आवास में नशे में उत्पात की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और इससे क्षेत्रवासियों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने कहा कि वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर युवकों का पता लगाया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।