मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को दिया 3,462 करोड़ का तोहफ़ा

रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के अंतर्गत 3,462 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी जानकारी अपने एक्स पोस्ट के माध्यम से साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार जताया।

सीएम साय ने कहा कि यह आवंटन छत्तीसगढ़ की जनता के लिए मोदी सरकार की ओर से एक “उल्लेखनीय उपहार” है। उन्होंने इसे राज्य की वित्तीय मजबूती, विकास परियोजनाओं को गति देने और कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और राज्य की “डबल इंजन सरकार” छत्तीसगढ़ को प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।