धर्म नगरी डोंगरगढ़ में गौ माता के साथ घिनौनी हरकत, आरोपी गिरफ्तार – हिंदू संगठनों का आक्रोश चरम पर

डोंगरगढ़। विजयादशमी जैसे पावन पर्व पर शहर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। करबला चौक क्षेत्र में एक युवक द्वारा गाय के साथ आपत्तिजनक हरकत करने का मामला उजागर हुआ है। यह पूरा कृत्य पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसके सामने आते ही इलाके में भारी आक्रोश फैल गया।

वीडियो वायरल होते ही बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठन सक्रिय हो गए। कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर जुलूस निकालते हुए थाने तक पहुंचाया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित कई धाराओं में FIR दर्ज की है।

चौंकाने वाली बात यह है कि डोंगरगढ़ क्षेत्र में यह पहला मामला नहीं है। कुछ महीने पहले भी इसी तरह की घटना सामने आई थी, जिससे स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

समाज पर गंभीर सवाल

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की हरकतें कानून व्यवस्था और समाज की मानसिकता पर गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं। ऐसे अपराधियों को कठोर सजा के साथ-साथ मानसिक उपचार की भी आवश्यकता है। वहीं, प्रशासन और समाज दोनों को मिलकर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस पहल करनी होगी।

डोंगरगढ़ के बजरंग दल सदस्य और भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी शुभम परिहार ने कहा –
“यह घटना पूरे हिंदू समाज को आहत करने वाली है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि आरोपी को कठोरतम सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।”