रायपुर में बदलने वाली है पुलिस व्यवस्था! कमिश्नरी सिस्टम पर बनी रिपोर्ट, जानिए कौन बन सकता है पहला कमिश्नर

रायपुर में बदलने वाली है पुलिस व्यवस्था! कमिश्नरी सिस्टम पर बनी रिपोर्ट, जानिए कौन बन सकता है पहला कमिश्नर

रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने की फाइल आगे बढ़ी, DGP को मिला प्रारूप

राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उच्च स्तरीय समिति द्वारा तैयार किया गया प्रारूप अब राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम को सौंपा गया है।

किस मॉडल पर आधारित है रायपुर कमिश्नरी?

समिति ने इस व्यवस्था के लिए देश के कई शहरों के कमिश्नरी मॉडल का अध्ययन किया।

  • 60% नियम भुवनेश्वर कमिश्नरी मॉडल से

  • शेष 40% नियम महाराष्ट्र, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, ओडिशा, राजस्थान और मध्यप्रदेश से लिए गए हैं।

इस रिपोर्ट को अब विधि विभाग के अधिकारियों के साथ अध्ययन किया जाएगा, जिसके बाद इसे अंतिम रूप देकर राज्य सरकार को भेजा जाएगा।

रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर कौन?

कमिश्नरी लागू होने की तैयारी के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर कौन होगा?
सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल आधा दर्जन से ज्यादा आईपीएस अफसरों के नाम चर्चा में हैं। इनमें सभी आईजी लेवल के अफसर शामिल हैं।

  • अजय यादव

  • अमरेश मिश्रा

  • बद्रीनारायण मीणा

  • संजीव शुक्ला

इनमें से किसी एक को राजधानी रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर बनाए जाने की संभावना है।

क्यों जरूरी है कमिश्नरी सिस्टम?

विशेषज्ञों का मानना है कि राजधानी जैसे बड़े और तेजी से बढ़ते शहर में कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस कमिश्नरी प्रणाली ज्यादा प्रभावी और तेज़ साबित हो सकती है। इससे अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक मैनेजमेंट और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने में तेजी आएगी।