CG Suicide Breaking: बिल्डर के बेटे ने खुद को मारी गोली, NEET की कर रहा था तैयारी
बिलासपुर में सनसनी, घर लौटे छात्र ने बंदूक से की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। राजकिशोर नगर स्थित स्टेट बैंक के पास रहने वाले बिल्डर चित्र सेन के बेटे संस्कार सिंह ने सोमवार को अपने घर में रखी बंदूक से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर सरकंडा थाना प्रभारी नीलेश पांडे पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की।
भोपाल में कर रहा था NEET की तैयारी
जानकारी के मुताबिक, संस्कार सिंह बीते दो साल से भोपाल में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहा था। त्यौहार पर छुट्टियों में वह घर आया हुआ था और सोमवार को ही वापस भोपाल लौटने वाला था। लेकिन घर से निकलने से करीब एक घंटे पहले ही उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
पुलिस जांच जारी
सरकंडा पुलिस ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। परिजनों से बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर किन हालातों में संस्कार ने अपनी जान दी।
