CM विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर में दो नई सड़कों के लिए 11 करोड़ 44 लाख की मंजूरी….

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण अंचलों के विकास के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है, जिन पर कुल 11 करोड़ 44 लाख रुपए की राशि खर्च होगी।

निर्माण कार्य का विवरण

  1. छेरडांड–टुकुटोली मार्ग: इस सड़क का निर्माण 5 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। यह मार्ग बनने से ग्रामीण अंचल के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

  2. टुटिअम्बा–कादोपानी–झारखंड मार्ग: इस मार्ग के लिए 5 करोड़ 96 लाख रुपए की मंजूरी दी गई। यह सड़क छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच सीधे संपर्क स्थापित करेगी, जिससे दोनों राज्यों के बीच आवागमन, व्यापार और सामाजिक संबंध मजबूत होंगे।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए आभार जताया। उनका कहना है कि सड़कों का जाल बिछने से क्षेत्र का समग्र विकास होगा और लोगों की रोजमर्रा की यात्रा आसान हो जाएगी।

जिले में हो रहा है विकास

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर जिले को लगातार नई सौगातें मिल रही हैं। इन नई सड़कों से गांव-गांव तक आवागमन सुगम होगा, कीचड़ और धूल से निजात मिलेगी और मुख्य मार्ग से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से लोगों की यात्रा आसान होगी।

जिले में बिछ रहे सड़कों का यह नेटवर्क आने वाले समय में विकास की नई तस्वीर गढ़ेगा और ग्रामीण अंचलों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाएगा।