रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार तड़के बड़ी कार्रवाई की। रायपुर और बिलासपुर में कई बिल्डरों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई है।
सुबह-सुबह हुई इस रेड से रियल एस्टेट जगत में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम मौके पर कई अहम दस्तावेज खंगाल रही है और वित्तीय लेनदेन से जुड़ी जानकारियां खंगाली जा रही हैं।
रायपुर में एक नामी बिल्डर के ठिकानों पर छापा पड़ते ही शहरभर में हलचल तेज हो गई। इसी क्रम में बिलासपुर में भी बिल्डर्स के दफ्तर और घरों पर दबिश दी गई है।
फिलहाल ईडी की टीम छापेमारी जारी रखे हुए है। कार्रवाई से जुड़े आधिकारिक बयान का इंतजार है।
