अंबिकापुर जेल से सनसनीखेज मामला….कैदी की हैरान कर देने वाली हरकत….पेशाब की नली में पेंसिल फंसी… ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टरों की साँसें थमीं

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर सेंट्रल जेल से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने हर किसी को हक्का-बक्का कर दिया। यहां एक कैदी ने अपनी पेशाब की नली में पेंसिल फंसा ली। अचानक तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन हड़कंप मच गया और तुरंत उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।

डॉक्टरों की टीम ने जब जांच की तो उनके होश उड़ गए—कैदी की नली में करीब 9 सेंटीमीटर लंबी पेंसिल फंसी हुई थी! तुरंत ऑपरेशन किया गया और पेंसिल बाहर निकाली गई। डॉक्टरों का कहना है कि “थोड़ी भी देरी होती तो यह संक्रमण और जानलेवा जटिलता का कारण बन सकती थी।”

फिलहाल कैदी खतरे से बाहर है, लेकिन सवाल उठ रहा है कि आखिर कैदी के पास पेंसिल आई कैसे और उसने ऐसा क्यों किया? जेल प्रशासन अब पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

उधर, इसी दौरान सरगुजा जिले के सीतापुर से भी एक गंभीर मामला सामने आया। यहां 24 वर्षीय युवक रोशन तिर्की को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक युवती को शादी का झांसा देकर दुराचार किया और धमकाया। पीड़िता ने साहस दिखाकर FIR दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर भेज दिया गया है।