पहले ED ने जब्त की थी 39 करोड़ की संपत्ति, अब EOW की बड़ी कार्रवाई
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आरोपी सौम्या चौरसिया की 16 अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। इनकी कुल कीमत करीब 8 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई EOW के विशेष न्यायाधीश के आदेश के बाद की गई।
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सौम्या की 29 अचल संपत्तियां कुर्क की थीं, जिनकी कीमत लगभग 39 करोड़ रुपये थी।
50 करोड़ खपाने के सबूत
रविवार को सौम्या के करीबी और कांग्रेस सरकार के समय सीएम सचिवालय में पदस्थ रहे लिपिक जयचंद कोशले के रायपुर व जांजगीर-चांपा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई।
-
छापे में कोल घोटाले से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद हुए।
-
साथ ही 50 करोड़ रुपये खपाने के सबूत भी मिले।
गिरफ्तार हुआ सौम्या का खासमखास
EOW ने सौम्या के निजी सचिव जयचंद कोशले को गिरफ्तार कर लिया है।
-
उसे 26 सितंबर तक रिमांड पर लिया गया है।
-
पूछताछ में कई और राज खुलने की संभावना जताई जा रही है।
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि कोल घोटाले की परतें अभी और खुलनी बाकी हैं।
