रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में पूंजीपथरा पुलिस ने संगठित लोहा चोरी गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और चोरी गया लोहे का मूल्य लगभग 1 लाख रुपये बरामद किया गया।
बेजोन इंडस्ट्रीज प्रा. लि., चिराईपाली के एचआर सुशांत कुमार पंडा ने पुलिस को जानकारी दी कि प्लांट नंबर 04 में एसएमएस कार्य के लिए रखे गए लोहे के कटिंग प्लेट में से 25 प्लेट चोरी हो गईं। यह चोरी 17 सितंबर की रात 1 बजे से 4 बजे के बीच हुई, जब अज्ञात चोर प्लांट की दीवार फांदकर अंदर घुसे।
थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुखबिरों की मदद से आरोपियों का पता लगाया। जांच में सामने आया कि दीपक मांझी, रोहन चौहान, अक्षय चौहान, मुकेश चौहान और नित्यानंद सिदार ने योजनाबद्ध तरीके से चोरी को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर संगठित चोरी की साजिश का खुलासा किया और सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी:
-
दीपक मांझी, 21 वर्ष, सा० लाखा
-
रोहन चौहान, 20 वर्ष, सा० लाखा
-
अक्षय चौहान, 20 वर्ष, सा० लाखा
-
नित्यानंद सिदार, 24 वर्ष, सा० पाली
-
मुकेश चौहान, 25 वर्ष, सा० लाखा
पुलिस का कहना है कि ऐसे संगठित गिरोहों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की चोरी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
