रायपुर: 22 सितंबर से प्रदेश में जीएसटी 2.0 लागू होने जा रहा है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे लेकर बड़ा ऐलान किया है। CM ने कहा कि अब जीएसटी के चार स्लैब घटकर सिर्फ दो हो गए हैं – 5% और 18%। पहले 28% वाला स्लैब अब घटकर 18% हो गया है, यानी समान्य वस्तुओं पर 10% की कटौती।
मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में बताया कि यह सुधार उद्योग-व्यापार को फायदा पहुंचाएगा और साथ ही किसानों की जेब पर भी असर डालेगा। कृषि उपकरण और कीटनाशक की कीमतें कम होंगी, जिससे कृषि की लागत घटेगी और किसानों को सीधे लाभ मिलेगा।
इसके अलावा CM विष्णुदेव साय ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले को लेकर भी उत्साह जताया और कहा कि आज दिलचस्प मुकाबला होगा और “इंडिया जीतेगी!”
मुख्यमंत्री बस्तर प्रवास पर भी हैं, जहां वे सामाजिक भवन का उद्घाटन और दो समाजों के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विशेष खबर: जीएसटी 2.0 के लागू होते ही न केवल व्यापारियों और किसानों की राहत बढ़ेगी, बल्कि आम जनता के लिए भी यह बड़ी आर्थिक राहत साबित होगी।
