क्या आप जानते हैं कि आपके स्मार्टफोन की बैटरी में लिखा mAh आखिर मतलब क्या होता है? ज्यादातर लोग सोचते हैं कि सिर्फ ज़्यादा mAh का मतलब है ज़्यादा बैकअप… लेकिन असलियत इससे कहीं ज्यादा चौंकाने वाली है।
दरअसल, mAh का फुल फॉर्म है Milliampere Hour यानी मिलीएंपियर-घंटा। यह बैटरी की क्षमता को मापने की यूनिट है। सीधी भाषा में कहें तो यह बताता है कि बैटरी कितनी देर तक चार्ज स्टोर कर आपके फोन को चला सकती है। लेकिन असली सच्चाई ये है कि सिर्फ mAh देखकर बैकअप का अंदाज़ा लगाना बहुत बड़ी भूल है।
मान लीजिए, आपके फोन की बैटरी 4000mAh है और हर घंटे वह 400mA पावर खपत करती है, तो सैद्धांतिक रूप से आपका फोन 10 घंटे तक चलेगा। लेकिन असल जिंदगी में बैकअप डिस्प्ले साइज, ब्राइटनेस, प्रोसेसर, 4G/5G नेटवर्क, बैकग्राउंड ऐप्स और गेमिंग जैसी चीजों पर भी निर्भर करता है। यही वजह है कि कई बार 6000mAh बैटरी वाला फोन भी 5000mAh वाले से जल्दी डिस्चार्ज हो जाता है।
सबसे बड़ा भ्रम चार्जिंग स्पीड को लेकर है। बहुत लोग मानते हैं कि mAh चार्जिंग स्पीड को प्रभावित करता है, लेकिन असल में यह पूरी तरह गलत है। चार्जिंग स्पीड आपके चार्जर के Watt (जैसे 67W, 120W) पर निर्भर करती है। हां, बड़ी बैटरी को चार्ज होने में समय ज़्यादा जरूर लगता है।
अगर आप अपनी बैटरी लाइफ बढ़ाना चाहते हैं तो ये नियम याद रखें:
-
हमेशा ऑरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें।
-
बैटरी को बार-बार 0% तक डिस्चार्ज न करें।
-
फोन को 20% से 80% के बीच चार्ज करना सबसे सही माना जाता है।
-
हाई ब्राइटनेस और बैकग्राउंड ऐप्स को बंद कर दें।
यानी, mAh बैटरी की क्षमता को बताता है लेकिन फोन की बैटरी लाइफ का असली राज़ इससे कहीं गहरा है।
