पुलिस ने किया डरावना खुलासा! 30 लीटर अवैध महुआ शराब लावारिश हालत में बरामद

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम बनारी स्थित सबरिया डेरा के पास से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब लावारिश हालत में बरामद की गई।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मणीकांत पाण्डेय की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पन्नी पाउच में रखी शराब बरामद हुई, लेकिन आरोपी पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है। इस कार्रवाई में ASI नरेंद्र डिक्सेना और रिस्पॉन्स टीम की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि अवैध शराब कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीण इलाकों में निगरानी तेज कर दी गई है और आगामी दिनों में और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलावासियों ने पुलिस अभियान की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इस प्रकार की कार्रवाई से नशे के दुष्प्रभाव और अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगेगी।