नई दिल्ली। iPhone 17 लॉन्च से पहले ही भारतीय कंपनी Redington Ltd के शेयरों में ज़बरदस्त तेजी देखने को मिली। मंगलवार, 16 सितंबर को कंपनी का शेयर 20% चढ़कर ₹289.70 तक पहुंच गया। मार्च 2021 के बाद यह एक दिन में सबसे बड़ी बढ़त रही।
iPhone 17 का असर
Apple का नया स्मार्टफोन iPhone 17 19 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। प्री-ऑर्डर बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है। इसी खबर ने निवेशकों का उत्साह बढ़ाया और कंपनी के शेयरों में खरीदारी की होड़ मच गई।
क्यों है Redington और Apple का कनेक्शन
-
Redington Ltd, Apple सहित कई बड़ी टेक कंपनियों के लिए सप्लाई चेन पार्टनर है।
-
यह भारत, मध्य-पूर्व, तुर्की, अफ्रीका और दक्षिण एशिया में लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है।
-
Apple के साथ इसका साझेदारी 2007 से लगातार जारी है।
इस साल का प्रदर्शन
-
2024 में अब तक शेयरों में 45% की बढ़त हो चुकी है।
-
2021 में कंपनी का शेयर 130% उछला था, जो अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन था।
जून तिमाही के नतीजे
-
शुद्ध लाभ: ₹275 करोड़, पिछले साल की तुलना में 12% ज्यादा।
-
राजस्व: ₹25,952 करोड़, सालाना आधार पर 22% की बढ़ोतरी।
-
EBITDA: ₹401 करोड़, 8% की वृद्धि।
-
मार्जिन: 1.7% से घटकर 1.6%।
iPhone 17 की लॉन्चिंग के साथ ही Redington Ltd के शेयर पर निवेशकों की नजरें टिक गई हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निकट भविष्य में कंपनी की ग्रोथ स्टोरी और मज़बूत हो सकती है।
