तिल्दा में विकास कार्यों की उपेक्षा पर 8 सितंबर को धरना प्रदर्शन..

 

तिल्दा नेवरा : जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा के 15वें वित्त आयोग अंतर्गत वर्ष 2025-26 के विकास निर्माण कार्यों में राशि वितरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पंचायत क्षेत्र के कुल 25 जनपद क्षेत्रों में से केवल 15 क्षेत्रों को ही विकास कार्यों के लिए राशि आबंटित की गई है, जबकि शेष 10 क्षेत्रों को अब तक कोई राशि नहीं दी गई है।

इस वजह से करीब 70 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। राशि न मिलने से प्रभावित जनपद सदस्यों और सरपंचों में भारी नाराजगी है।

इसी के विरोध में प्रभावित क्षेत्रों के जनपद सदस्य 8 सितंबर 2025 को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन जनपद पंचायत तिल्दा परिसर के मुख्य द्वार के सामने आयोजित किया जाएगा।

You missed