ITR फाइल करने वालों सावधान! डेडलाइन फिर बढ़ी…लेकिन अब बस कुछ घंटों का खेल… चूक गए तो भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना…

आयकर विभाग ने आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की समय सीमा में एक और राहत देते हुए इसे 15 सितंबर से बढ़ाकर 16 सितंबर 2025 कर दिया है। यानी करदाताओं को रिटर्न फाइल करने के लिए सिर्फ एक दिन का अतिरिक्त मौका मिला है।

क्यों बढ़ाई गई तारीख?

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने बताया कि बड़ी संख्या में करदाताओं और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करने और अग्रिम कर भुगतान में दिक्कतों की शिकायत की थी। इसी वजह से यह निर्णय लिया गया।

  • पोर्टल 16 सितंबर की रात 12:00 बजे से सुबह 2:30 बजे तक मेंटेनेंस मोड में रहेगा।

  • यानी करदाताओं को समय रहते सतर्क रहना होगा, वरना आखिरी वक्त में पोर्टल बंद मिल सकता है।

दिवाली 2025 बनेगी खौफ या खुशियों का धमाका? केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में आने वाला है ऐसा झटका, सुनकर उड़ जाएंगे होश!

रिकॉर्ड ITR फाइल

15 सितंबर तक 7.3 करोड़ से ज्यादा ITR फाइल किए जा चुके हैं। यह पिछले साल के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ चुका है। विभाग ने सभी करदाताओं और प्रोफेशनल्स को समय पर अनुपालन के लिए धन्यवाद दिया है।

हेल्पडेस्क और गाइडलाइन

  • आयकर विभाग का 24×7 हेल्पडेस्क लगातार सक्रिय है।

  • ई-फाइलिंग पोर्टल पर आ रही ब्राउज़र संबंधी समस्याओं को हल करने के लिए विभाग ने एक गाइडलाइन भी जारी की है।

यदि कोई करदाता नई तारीख 16 सितंबर तक ITR दाखिल करने से चूक जाता है, तो उसे भारी पेनाल्टी और ब्याज का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आयकर विभाग ने सभी को सलाह दी है कि आखिरी दिन तक इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना ITR दाखिल करें।

रायपुर की रात में पुलिस का बड़ा धावा….14 क्लब-रेस्टोरेंट पर ताले लगने की तैयारी….अवैध शराब परोसने का काला सच बेनकाब….