मौसम का कहर! अगले 4 दिन तक UP-बिहार-मध्य प्रदेश में ताबड़तोड़ बारिश…कई जिलों में आफत का अलर्ट…

मौसम का कहर! देशभर में तबाही मचाने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून अब धीरे-धीरे विदा हो रहा है, लेकिन जाते-जाते भी यह कई राज्यों में तबाही मचाने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले 3-4 दिन उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा बना रहेगा।

बिहार में रेड अलर्ट जैसी स्थिति

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज जिलों में अगले 3-4 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं पटना, गया, सारण, सिवान, बेगूसराय और किशनगंज जैसे जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में भी आफत की बारिश

यूपी में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य के 22 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें गोरखपुर, अयोध्या, मुरादाबाद, बलिया और अंबेडकर नगर जैसे जिले शामिल हैं। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन बिजली गिरने और जलभराव से हालात बिगड़ सकते हैं।

बंधकों की जान बचाने सड़कों पर उतरे परिजन, रात में नेतन्याहू का आवास घेरा, कहा- हम नहीं हटेंगे

मध्य प्रदेश और उत्तराखंड अलर्ट पर

मध्य प्रदेश में खरगोन, बड़वानी, अनूपपुर, डिंडोरी और मंडला जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 से ज्यादा जिलों में बिजली गिरने और तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
उत्तराखंड में देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हाल ही में देहरादून में हुए बादल फटने की घटना को देखते हुए प्रशासन सतर्क है।

दिल्ली-राजस्थान और पूर्वोत्तर

दिल्ली में मौसम सुहावना बना रहेगा, जबकि राजस्थान से मानसून ने 15 सितंबर को वापसी शुरू कर दी है। पूर्वोत्तर के राज्यों असम, सिक्किम और मेघालय में भी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग की चेतावनी साफ है—अगले चार दिन बेहद खतरनाक हो सकते हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से बाहर निकलते समय सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर ही शरण लें।

चिता पर चढ़ने से पहले चलने लगी महिला की सांस, हैरान लोग तुरंत ले गए अस्पताल, देखें Video

You missed