राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल! कई तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर तूलिका प्रजापति द्वारा जारी आदेश के तहत 2 तहसीलदार और 3 नायब तहसीलदारों का तबादला किया गया है। इसके अलावा एक तहसीलदार को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। जिला प्रशासन ने इस बदलाव को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार अनुरिमा टोप्पो को अंबागढ़ चौकी से स्थानांतरित कर मोहला का तहसीलदार बनाया गया है। वहीं चांदनी देवांगन को मानपुर तहसीलदार के साथ-साथ औंधी तहसील का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा नेहा विश्वकर्मा को मोहला से स्थानांतरित कर अंबागढ़ चौकी में पदस्थ किया गया है।

नायब तहसीलदारों के भी हुए तबादले

राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। आदेश के अनुसार:

  • दिनेश साहु को मोहला से खड़गांव का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है।
  • दिलीप साहू का तबादला मानपुर से मोहला किया गया है।
  • राज आशीष को खड़गांव से मोहला पदस्थ किया गया है।

मोहला तहसील में बढ़ेगी प्रशासनिक मजबूती

नए आदेश के बाद मोहला तहसील में एक तहसीलदार के साथ दो नायब तहसीलदार कार्यभार संभालेंगे। जिला प्रशासन का मानना है कि इस प्रशासनिक पुनर्संरचना से राजस्व कार्यों में तेजी आएगी और आम लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।