महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक झटका! कई जिलों में अचानक बदले गए पदस्थापन, सरगुजा से रायपुर तक अफसरों की कुर्सियां हिलीं

Women and Child Development Department Chhattisgarh ने प्रदेशभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के तबादले कर दिए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद कई जिलों में हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं में लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश जारी होते ही कई जिलों में अधिकारी नए पदस्थापन की तैयारी में जुट गए हैं।

सरगुजा से रायपुर तक बदलीं कुर्सियां

जारी ट्रांसफर आदेश में सरगुजा, कोरिया, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जशपुर और सूरजपुर समेत कई जिलों के अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के नाम शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, विभाग ने प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली में बदलाव को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है। कई ऐसे अधिकारी भी सूची में शामिल बताए जा रहे हैं, जो लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ थे।