एक साथ कई शहरों में रेड, दस्तावेज खंगालने में जुटी IT टीम
रायपुर/बिलासपुर।बिलासपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क ठेकेदार बीआर गोयल के ठिकानों पर आयकर विभाग ने अचानक रेड मार दी। कार्रवाई की खबर फैलते ही टोल प्लाजा से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक हलचल तेज हो गई।
तीन गाड़ियों में पहुंची IT टीम
जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम तीन अलग-अलग गाड़ियों में पहुंचकर पाराघाट टोल प्लाजा स्थित टोल ऑफिस में दाखिल हुई। टीम के पहुंचते ही ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों से दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी गई और उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
दस्तावेज खंगाले जा रहे, कर्मचारी रडार पर
सूत्रों के अनुसार, आयकर अधिकारी
👉 अकाउंट बुक्स
👉 फाइनेंशियल रिकॉर्ड
👉 टोल कलेक्शन से जुड़े कागजात
की बारीकी से जांच कर रहे हैं। मौके पर मौजूद कर्मचारियों से लगातार सवाल-जवाब किए जा रहे हैं, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
इंदौर से बिलासपुर तक एक साथ कार्रवाई
बताया जा रहा है कि यह रेड सिर्फ बिलासपुर तक सीमित नहीं है।
👉 इंदौर
👉 बिलासपुर
सहित कई अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। आयकर विभाग की यह समन्वित कार्रवाई किसी बड़े वित्तीय गड़बड़ी की ओर इशारा कर रही है।
अभी जांच जारी, खुल सकते हैं बड़े राज
फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि रेड के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
