छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला राज्य का सबसे बड़ा सम्मान! CM विष्णु देव ने किया ‘युवा रत्न’ से नवाज, बोले- युवा ही भविष्य हैं

रायपुर:
स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित करने की पहल की। इस कड़ी में रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में युवा रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सीएम ने खुद किया सम्मानित

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चयनित 8 प्रतिभाशाली युवाओं और एक संस्था को अपने हाथों से शॉल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव और छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा युवा रत्न सम्मान के लिए कुल 15 श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन केवल 9 श्रेणियों में ही योग्य उम्मीदवार पाए गए। सम्मान प्राप्त करने वालों में पीयूष जायसवाल, अमित यादव, मृणाल वेदानी, परिधि शर्मा, लोक गायिका, साहू कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी और समाज सेविका शीलू साहू सहित अन्य प्रतिभावान युवा शामिल रहे। सभी सम्मानित युवाओं को 1,00,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक भी प्रदान किया गया।

सीएम और मंत्री के संदेश

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि युवा रत्न सम्मान के लिए बड़ी संख्या में प्राप्त प्रविष्टियों से यह साबित होता है कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार द्वारा दिया गया यह सम्मान युवाओं को आगे बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा और प्रदेश के विकास में उनकी सहभागिता को मजबूत करेगा।

इस पहल से यह स्पष्ट होता है कि छत्तीसगढ़ सरकार युवा शक्ति को पहचानते हुए उन्हें आगे बढ़ने का मंच दे रही है।