रायपुर:
क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है! IPL 2026 के सीज़न की शुरुआत मार्च महीने से होने वाली है, और इस बार आरसीबी के होम मैचों का नजारा बदलने वाला है।
IPL 2025 की चैंपियन टीम आरसीबी ने अपने मैचों के लिए होम ग्राउंड में बदलाव का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी का एक भी मैच नहीं होगा। इसके बजाय टीम मुंबई और रायपुर में अपने मुकाबले खेलेगी।
मुंबई और रायपुर में मैच होंगे आयोजित
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आरसीबी के 5 मैच और रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में 2 मैच खेले जाएंगे। हालांकि, इस बारे में आईपीएल या आरसीबी की ओर से अभी अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह बदलाव IPL 2025 के चैंपियन बनने के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ के कारण किया गया है, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी। इस वजह से टीम अब बेंगलुरु में मैच आयोजित करने को प्राथमिकता नहीं दे रही।
इतिहास रच चुकी RCB
RCB की IPL 2025 की जीत टीम के लिए ऐतिहासिक थी, क्योंकि यह उनका पहला IPL खिताब था। जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के अंदर और बाहर लाखों फैंस जमा हुए थे। इस बार रायपुर में मैच होने की संभावना ने प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह की लहर ला दी है।
इस बदलाव से रायपुर क्रिकेट स्टेडियम और राज्य के क्रिकेट फैंस के लिए एक इतिहास रचने वाला पल आने वाला है।
