बालोद: सोशल मीडिया पर फेमस होने और फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में गुंडरदेही थाना क्षेत्र के तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये युवक इंस्टाग्राम पर चाकू लहराते और गाली-गलौच करते हुए वीडियो पोस्ट कर रहे थे, जिससे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया।
पुलिस ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार युवकों के नाम हैं:
लक्की बिझेकर (18 वर्ष), निवासी सितलापारा, गुंडरदेही
संस्कार सोनी (23 वर्ष), निवासी कौशल महाविद्यालय के पास, गुंडरदेही
पदुम भारती गोस्वामी (24 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 04, गुंडरदेही
तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और हिंसक सामग्री फैलाना गंभीर अपराध है और इसके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।