बिलासपुर: सिविल लाइन थाना पुलिस ने शहर के पांच स्पा सेंटरों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई उन स्पा सेंटरों में अनियमित गतिविधियों और सेक्स रैकेट की शिकायत मिलने के बाद की गई।
पुलिस ने एक्वा स्पा (36 मॉल), एसीसी स्पा (व्यापार विहार), दर्शना स्पा (भारतीय नगर), एलिमेंट्स स्पा (मैग्नेटो के पास) और एक्वा-2 स्पा (महाराणा प्रताप चौक) में अचानक छापेमारी की। जांच के दौरान इन सेंटरों में अनियमित गतिविधियां पाई गईं, जिसके आधार पर प्रबंधकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में जिन प्रबंधकों को नोटिस जारी किया गया, उनमें शामिल हैं:
-
अविनाश लहरे, पिता प्रहलाद लहरे, उम्र 33 वर्ष, निवासी उसलापुर
-
ऋषभ सारथी, पिता संतोष सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी उसलापुर
-
मोहम्मद मोइन खान, पिता स्वर्गीय सिराजुल खान, उम्र 33 वर्ष, निवासी टॉप्सिया तिलजला, थाना कराया, जिला परगना, पश्चिम बंगाल
-
मनीष जोशी, पिता झूमर जोशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी विद्यानगर, थाना तारबहार
-
अमन सेन, पिता श्रीराम कुमार सेन, उम्र 23 वर्ष, निवासी महाराणा प्रताप चौक, थाना सिविल लाइन
पुलिस ने कहा कि इस कार्रवाई का मकसद शहर में अनियमित गतिविधियों को रोकना और कानून का पालन सुनिश्चित करना है।
