रायगढ़ जेल में 4 बंदी 18 साल से कम पाए गए, हड़कंप

रायगढ़: जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति ने जिला जेल रायगढ़ में बंदियों की आयु सत्यापन हेतु विशेष जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई 18 साल से कम उम्र के बच्चों को जेल में रखे जाने की संभावनाओं को देखते हुए की गई।

जांच के दौरान, चार बंदियों ने स्वयं को 18 साल से कम उम्र बताया। समिति ने उनके वास्तविक आयु प्रमाणित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज जुटाना शुरू कर दिया है और परिजनों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है।

प्रशासन ने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम के तहत, यदि कोई बंदी नाबालिग पाया जाता है, तो उसे तुरंत बाल संरक्षण प्रणाली के तहत लाया जाएगा।

इस घटना से जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था में हड़कंप मच गया है और सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की सतर्क निगरानी की जा रही है।