हिंदू संगठन से जुड़े युवक ने की आत्महत्या, वीडियो में प्रताड़ना का लगाया आरोप

बिलासपुर: मुंगेली जिले के बामपारा में हिंदू संगठन से जुड़े युवक नरेश साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले नरेश ने एक वीडियो बनाकर जारी किया, जिसमें उसने एक मुस्लिम युवक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

पुतला दहन के विरोध में बढ़ा तनाव

बताया जा रहा है कि नरेश साहू का मामला बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आयोजित पुतला दहन प्रदर्शन से जुड़ा है। प्रदर्शन के बाद नरेश को लगातार प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई है।

हिंदू संगठनों में रोष, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया, और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाना का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और फिलहाल आरोपी की पहचान और घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।