बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में कोल कारोबार से जुड़े मामलों में GST विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज विभाग ने बिलासपुर में हिन्द कोल ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की।
टीम ने ग्रुप की कोलवॉशरी और कार्यालयों में एक साथ दबिश दी और दस्तावेजों की जांच में जुट गई। हिन्द कोल ग्रुप के तहत क्लीन कोल बेनिफिकेशन, रेडिएंट कोल बेनिफिकेशन और हिन्द कोल बेनिफिकेशन यूनिट संचालित की जा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, इन इकाइयों का संचालन राजेश अग्रवाल और संजय अग्रवाल कर रहे हैं। ग्रुप की यूनिट गतौरा, बलौदा और हिंडाडीह में स्थित हैं। फिलहाल GST टीम दस्तावेजों की पड़ताल कर कार्रवाई की दिशा तय कर रही है।
