धमतरी: जिले में फर्जी इनकम टैक्स टीम का पुलिस ने भंडाफोड़ कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह रत्नाबांधा रोड स्थित राठौर के घर में फर्जी छापेमारी कर लूटपाट करता था।
एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि प्रार्थी दिलीप राठौर ने 17 नवंबर 2025 को लगभग 06-07 लोगों के उसके घर जबरन घुसने और तलाशी लेने की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों ने खुद को इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी बताकर घर में 2-2.30 घंटे तक तलाशी ली और प्रार्थी को बाहर निकलने नहीं दिया।
घटना की रिपोर्ट पर धमतरी पुलिस ने अप.क्र. 327/25 धारा 204, 319(2), 331(3), 61(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अलग-अलग टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से आरोपियों का पता लगाया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्हें प्रार्थी के घर में 200 करोड़ रुपये होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर उन्होंने फर्जी इनकम टैक्स टीम बनाकर घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त वाहन, मोबाइल फोन और नकदी रखने हेतु उपयोग की गई जूट बोरी जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
-
बबलु अजबराव नाइक उके नीना मामा
-
अर्पण उत्तम मेश्राम
-
अमन उत्तम मेश्राम
-
संजय जगतराव शिवरिया उर्फ बाला
-
दीपक मोहन वर्ड
-
सजय रामटेके
-
गजेन्द्र कुमार साहू उर्फ
-
विवेक उर्फ विक्की कोर्सवाडा
-
उमेश साहू
-
जितेन्द्र कुमार बघेल
-
चेतन साहू
-
श्रवण ध्रुव
पुलिस ने आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पुष्टि की है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई जिले में फर्जी सरकारी टीम बनाकर ठगी और लूट की घटनाओं पर सख्त संदेश देती है।
