कोरिया: जिले के जामपानी ग्राम में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक और युवती की लाश गौठान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शवों का पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक युवक की पहचान जामपानी ग्राम के केशव के रूप में हुई है, जबकि मृतक युवती की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। मौके से एक बैग भी बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक दो दिन पहले घर से गायब था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह स्पष्ट करने का प्रयास कर रही है कि यह आत्महत्या है या हत्या। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी जारी है।
