भिलाई: दुर्ग पुलिस ने 76 वर्षीय बुजुर्ग अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने पुराने जीप में शिवनाथ नदी के किनारे अफीम और डोडा बेचता था।
घटना का विवरण
-
पुलिस को सूचना मिली कि पुलगांव थाना क्षेत्र में ग्राम महमरा स्थित कैफेटेरिया के सामने शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे एक बुजुर्ग अवैध रूप से अफीम और डोडा बेच रहा है।
-
पुलिस ने टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
-
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे अफीम और डोडा नेशनल हाईवे पर कुछ अज्ञात युवक सप्लाई करते थे, जिन्हें वह चिल्हर में ट्रक चालकों को तौल कर बेचता था।
कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस पूरे सप्लाई चैन को तोड़ने के लिए लगातार जांच और कार्रवाई कर रही है।
