रायपुर: ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय छह ठगों को गिरफ्तार किया है, जो शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर लोगों को लाखों रुपए की ठगी का शिकार बना रहे थे।
आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार रेंज साइबर थाना रायपुर ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की। विभिन्न प्रार्थियों की शिकायतों के आधार पर दर्ज किए गए केस निम्न हैं:
-
केश 1: विरल कुमार पटेल के साथ 40 लाख रुपए की ठगी। आरोपी विपुल पाटने (बांद्रा, मुंबई, हाल नागपुर) यूनिक इंटरप्राइजेज नामक फर्जी कंपनी के माध्यम से बैंक खातों के जरिए अवैध लेन-देन करता था।
-
केश 2: अंचित कुमार सिन्हा के साथ 30 लाख की ठगी। आरोपी शोएब अख्तर (छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश) एस एस फ्रूट नामक फर्जी कंपनी के माध्यम से लेन-देन करता था।
-
केश 3: राहुल कुमार के साथ 46 लाख की ठगी। आरोपी पूनम चंद वर्मा और उसका साथी कल्लू मंसूरी इंदौर से फर्जी कंपनी के जरिए रकम प्राप्त कर रहे थे।
-
केश 4: केयूरी मजीथीया के साथ 15 लाख की ठगी ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के बहाने। आरोपी सुहैल अहमद (पन्ना, मध्यप्रदेश) संलिप्त था।
-
केश 5: खेमचंद पटेल के साथ 12 लाख की ठगी। आरोपी जयंत अहिरवार (सीहोर, मध्यप्रदेश) अन्य साथियों के साथ धोखाधड़ी में शामिल था।
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए बैंक खातों में देश के विभिन्न थानों और साइबर सेल में दर्ज शिकायतें मिली हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
-
जयंत अहिरवार, 23 वर्ष, इंदिरा कॉलोनी, सीहोर, मध्यप्रदेश
-
सुहैल अहमद, 31 वर्ष, पन्ना, मध्यप्रदेश
-
विपुल पाटने, 28 वर्ष, बांद्रा मुंबई (हाल नागपुर)
-
पूनमचंद्र वर्मा, 54 वर्ष, जूनी इंदौर, मध्यप्रदेश
-
कल्लू मंसूरी, 46 वर्ष, जूनी इंदौर, मध्यप्रदेश
-
शोएब अख्तर, 27 वर्ष, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस तरह की ऑनलाइन ठगी के मामलों में सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत साइबर सेल या पुलिस को दें।
