BMC चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को झटका, करीबी नेता की बहू ने थामा BJP का दामन

मुंबई: BMC चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है। उनके करीबी नेता अभिषेक घोसालकर की पत्नी तेजस्वी घोसालकर ने अब बीजेपी का दामन थाम लिया है।

तेजस्वी ने पहले भी पार्टी फोरम पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) या उद्धव गुट की पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया।

बताया जा रहा है कि तेजस्वी के पति अभिषेक घोसालकर की 2024 की शुरुआत में मुंबई के बोरीवली इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब तेजस्वी भाजपा में शामिल होकर आगामी BMC चुनाव में पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

यह कदम उद्धव ठाकरे गुट के लिए चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

You missed