सुकमा बॉर्डर पर काला शुक्रवार! यात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से हड़कंप — 8 की मौत, कई लापता… आंखों देखा मंजर रोंगटे खड़े कर देगा

आंध्र–छत्तीसगढ़ सीमा पर बड़ा सड़क हादसा, चीख-पुकार से गूंज उठा मारेडमिल्ली घाट

सुकमा से लगे आंध्रप्रदेश के मारेडमिल्ली घाट में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सीमावर्ती क्षेत्र होने की वजह से दोनों राज्यों के प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जहां हादसा हुआ, वह इलाका बेहद घुमावदार मोड़ों और खतरनाक ढलानों के लिए कुख्यात है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस के गिरते ही घाटी में चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर गांव वाले भी मौके पर दौड़े।

कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा?

सूत्रों के मुताबिक बस अरुकु से रायलसीमा के चित्तूर की ओर जा रही थी। मारेडमिल्ली घाट में एक तीखा मोड़ पार करते समय अचानक बस चालक का नियंत्रण टूट गया और वाहन सीधे कई मीटर गहरी खाई में समा गया।
पुलिस ने कहा कि वे सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं—

  • क्या बस तेज रफ्तार में थी?

  • क्या घाट में फिसलन थी?

  • या वाहन में तकनीकी खराबी थी?

राहत-बचाव कार्य जारी, कई की हालत नाजुक

हादसे की सूचना मिलते ही राहत टीम, फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि कई घायलों का तुरंत ऑपरेशन किया जा रहा है।

सीमा क्षेत्र में दहशत का माहौल

सुकमा जिले से सटे इस इलाके में अचानक हुए हादसे ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। बस के मलबे को निकालने के लिए जेसीबी और रस्सियों की मदद ली जा रही है। घाट में गहराई और खड़ी चट्टानों के कारण रेस्क्यू टीम को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।