चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR 2026 की अंतिम तारीख, छह राज्यों के नागरिकों को दी राहत

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ऑफ इंडिया (ECI) ने विशेष मतदाता सूची संशोधन अभियान (SIR) 2026 के तहत डॉक्यूमेंट जमा करने की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है। यह राहत उन छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के नागरिकों के लिए दी गई है, जहां अपेक्षित संख्या में दावे और आपत्तियां अभी तक प्राप्त नहीं हुई हैं।

आयोग के अनुसार, तमिलनाडु और गुजरात में SIR जमा करने की नई अंतिम तिथि अब 14 दिसंबर 2025 होगी, जबकि पहले यह 19 दिसंबर 2025 थी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार में अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2025 से बढ़ाकर 23 दिसंबर 2025 कर दी गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में SIR की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दी गई है।

चुनाव आयोग ने इन सभी राज्यों के नागरिकों से अपील की है कि वे बढ़ी हुई तारीख का लाभ उठाकर जल्द से जल्द अपना काम पूरा करें और अपने मतदाता अधिकारों को सुरक्षित करें।