कोरबा के फार्म हाउस में सनसनी: स्क्रैप कारोबारी समेत 3 की लाश मिली, तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का शक

 4 लाख को 4 करोड़ बनाने का झांसा, बैगा और उसकी टीम पर हत्या की साजिश का संदेह

कोरबा में एक फार्म हाउस से स्क्रैप कारोबारी समेत तीन लोगों की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतक कारोबारी असरफ कबाड़ी तंत्र-मंत्र के जरिए पैसा कई गुना करने के लालच में बिलासपुर से आए बैगाओं की टीम के संपर्क में आया था।

50 गुना पैसा बनाने के झांसे में पहुंचा कारोबारी

जानकारी के अनुसार बिलासपुर से आए बैगाओं ने दावा किया था कि वे 4 लाख रुपये को 4 करोड़ में बदल देंगे। इसी लालच में असरफ अपने परिवार के साथ फार्म हाउस पहुंचा और वहां तांत्रिक क्रियाएं शुरू करवाईं।

फार्म हाउस के जिस कमरे में तंत्र-मंत्र हो रहा था, उसके बाहर मृतक कारोबारी का परिवार मौजूद था।

3 शव मिले, 4 लोग हिरासत में

फार्म हाउस से कुल 3 शव बरामद हुए हैं—

  • स्क्रैप कारोबारी असरफ कबाड़ी,

  • एक बैगा,

  • और उसका एक दोस्त

पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।

लूट की मंशा से हत्या का शक

पुलिस की शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि
कारोबारी के पैसे पर हाथ साफ करने की नीयत से यह वारदात रची गई हो सकती है।

मामले की जांच तेज़ कर दी गई है और पुलिस ने जल्द ही पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश करने का दावा किया है।