BSE पर 90% प्रीमियम के साथ हुई शुरुआत, IPO रहा 635 गुना सब्सक्राइब
लग्ज़री टाइम लिमिटेड के शेयर ने शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की है। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE पर 90 पर्सेंट की जोरदार बढ़त के साथ 155.80 रुपये पर लिस्ट हुए, जबकि IPO प्राइस 82 रुपये तय किया गया था। लिस्टिंग के तुरंत बाद शेयर में और तेजी देखी गई और यह 5% बढ़कर 163.59 रुपये तक पहुंच गया। यानी पहले ही दिन निवेशकों के पैसे करीब 100% बढ़ गए।
निवेशकों के लिए यह लिस्टिंग एक बड़े मुनाफे का सौदा साबित हुई है, क्योंकि लग्ज़री टाइम का शेयर पहले ही ट्रेडिंग सेशन में पैसा दोगुना कर गया।
कंपनी का कारोबार क्या है?
लग्ज़री टाइम लिमिटेड की स्थापना साल 2008 में हुई थी। कंपनी मुख्य रूप से स्विस लग्जरी वॉचेज के
-
डिस्ट्रीब्यूशन,
-
मार्केटिंग,
-
रिटेलिंग,
-
और ऑफ्टर-सेल्स सर्विसिंग
से जुड़ा बिज़नेस करती है। इसके अलावा यह वॉच सर्विस टूल्स व इक्विपमेंट का डिस्ट्रीब्यूशन भी करती है।
कंपनी के बिज़नेस के 5 इंटीग्रेटेड वर्टिकल्स हैं—
-
वॉच डिस्ट्रीब्यूशन
-
डायरेक्ट-टू-कंज़्यूमर और ई-कॉमर्स सेल्स
-
ऑफ्टर-सेल्स सर्विसेज
-
ब्रांडिंग, पीआर और मार्केटिंग सपोर्ट
-
टूल्स और मशीनरी डिस्ट्रीब्यूशन
कंपनी का हेडक्वार्टर नई दिल्ली में स्थित है।
635 गुना सब्सक्राइब हुआ कंपनी का IPO
लग्ज़री टाइम का IPO निवेशकों के बीच जबरदस्त लोकप्रिय रहा और कुल मिलाकर 635.53 गुना सब्सक्राइब हुआ।
-
रिटेल इन्वेस्टर्स कैटेगरी में सब्सक्रिप्शन: 860.53 गुना
-
नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) में: 676.95 गुना
-
QIB कैटेगरी में: 205.58 गुना
आम निवेशक IPO में 2 लॉट के लिए आवेदन कर सकते थे। एक लॉट में 1600 शेयर थे, यानी 2 लॉट कुल 3200 शेयर। इसके लिए निवेशकों को कम से कम 2,62,400 रुपये का निवेश करना पड़ा।
लग्ज़री टाइम की शानदार लिस्टिंग से निवेशकों में उत्साह है और बाजार में कंपनी के भविष्य को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है।
