दुर्ग के जिम में आगजनी, वर्कआउट करने आए लोग बाल-बाल बचे

दुर्ग: सिंधी कॉलोनी स्टेशन रोड स्थित एक जिम में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह लगभग 6 बजे हुई, जब कुछ लोग वर्कआउट के लिए जिम पहुंचे थे। उन्होंने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग तीसरी मंजिल में लगी थी, जिससे धुआं पूरे भवन में फैल गया। आगजनी के कारण जिम में रखा लाखों का उपकरण जलकर राख हो गया।

जिम के मालिक मनीष देवांगन ने बताया कि आग का कारण अभी अज्ञात है। मोहन नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।