रायगढ़: खरसिया थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय फैक्ट्री कर्मचारी संतोष सारथी की मौत हो गई। वह बाइक से देहजरी की ओर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में संतोष के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर जुटे और पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
