रायपुर: प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मंत्री ने विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहे। उन्होंने विधायक के स्वास्थ्य सुधार की प्रक्रिया पर डॉक्टरों से चर्चा की और उनकी शीघ्र स्वस्थ होकर विधानसभा में लौटने की कामना की।