रायगढ़ में चचेरे भाई पर हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़: जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिडमिडा डीपापारा में आपसी रंजिश के चलते चचेरे भाई पर चाकूनुमा हथियार से हमला करने वाला आरोपी प्रहलाद चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पीड़िता संतोषी चौहान ने बताया कि 6 नवंबर 2025 को उनके पति अशोक चौहान को आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते नाक और पेट पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। आरोपी ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

थाना जूटमिल में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 394/2025, धारा 296, 351(2), 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मेडिकल जांच में घायल को एक्स-रे और सीटी स्कैन की सलाह दी गई और केस में धारा 118(1) बीएनएस जोड़ी गई।

मुखबीर सूचना के आधार पर प्रहलाद चौहान को गिरफ्तार कर वार में प्रयुक्त सब्जी छीलने वाला पीलर जब्त किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।