Petrol Protest Gone Wrong: राजनीति में भीड़, नारे और ड्रामा कई बार नेता को रातों-रात सुर्खियों में ला देते हैं, लेकिन इस बार जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए—और कई तो हँसी नहीं रोक पा रहे।
विरोध प्रदर्शन के दौरान एक नेता अपने समर्थकों के बीच जबर्दस्त जोश में आए और माहौल गर्म करने के चक्कर में खुद को ही आग के हवाले कर बैठे।
पेट्रोल छिड़ककर जोश बढ़ा रहे थे, लेकिन भीड़ में किसी ने खेला खतरनाक खेल
वीडियो में साफ दिखता है कि नेता जी भीड़ के सामने खड़े होकर अपने समर्थकों को उकसा रहे थे। नारे तेज़ होते गए और जोश बढ़ता गया। इसी बीच नेता ने खुद को “बलिदान मोड” में ले जाते हुए अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया—सोच यही थी कि इससे प्रदर्शन की गंभीरता बढ़ जाएगी।
लेकिन उन्हें क्या पता था कि भीड़ में कोई ऐसा भी मौजूद है जो इस ड्रामा को असली आग में बदल देगा।
जैसे ही नेता पेट्रोल छिड़ककर हाथ फैलाते हैं—भीड़ में से किसी ने माचिस जलाकर उनकी तरफ उछाल दी।
बस, फिर जो हुआ वह किसी डरावने फिल्मी सीन से कम नहीं था।
कुछ ही सेकंड में उठी आग की दीवार, चारों तरफ भगदड़
माचिस नेता के ऊपर गिरते ही तेज धमाके जैसा फ्लैश होता है और पूरा शरीर आग की लपटों से घिर जाता है।
लोग चीखते हुए इधर-उधर भागने लगते हैं। आग का गुबार उठता है और कुछ सेकंड तक नेता जी दिखाई ही नहीं देते।
कुछ देर बाद कार्यकर्ता हड़बड़ी में दौड़कर आग बुझाने की कोशिश करते हैं। वीडियो देखकर लगता है कि नेता जी ने शायद तय कर लिया होगा—
“अब जिंदगी भर कोई स्टंट वाला प्रदर्शन नहीं करूंगा…”
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोग कर रहे मजेदार कमेंट
यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट funny_pg_loves से शेयर किया गया और लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं।
कमेंट सेक्शन में लोग जमकर मजे ले रहे हैं:
-
“नेता जी अब कभी प्रदर्शन में नहीं जाएंगे।”
-
“सपोर्टर ही ले डूबे!”
-
“आग लगाने वाला कार्यकर्ता जरूर मौके से फरार हो गया होगा…”
वीडियो जितना डरावना है, उतना ही लोगों के लिए ‘ब्लैक कॉमेडी’ बन चुका है।
