दुनिया का सबसे सुरक्षित, न hack होने वाला और न trace होने वाला फोन—जानिए RAX Phone की पूरी कहानी
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तकनीक-प्रेमी छवि के लिए भी जाने जाते हैं। अक्सर उन्हें आईफोन से सेल्फी लेते देखा गया है, लेकिन असली सवाल ये है—वे सुरक्षित सरकारी बातचीत के लिए कौन सा फोन इस्तेमाल करते हैं?
इसका जवाब आपको चौंका सकता है—PM मोदी कोई एंड्रॉयड या आईफोन नहीं, बल्कि एक ‘सुपर सिक्योर’ RAX Phone यूज़ करते हैं, जिसे न हैक किया जा सकता है और न ट्रेस!
Airtel के एक ब्लॉग के अनुसार, यह फोन C-DOT (Centre for Development of Telematics) द्वारा खासतौर पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए बनाया गया है। इसे भारत का सबसे सुरक्षित कम्युनिकेशन डिवाइस माना जाता है।
RAX Phone इतना खास क्यों है?
यह फोन आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है। इसकी टेक्नोलॉजी और सिक्योरिटी लेवल इतने एडवांस्ड हैं कि इसे इंटरसेप्ट करना लगभग असंभव है।
✔ 1. मिलिट्री-ग्रेड फ्रीक्वेंसी बैंड पर काम करता है
ये आम मोबाइल नेटवर्क पर काम नहीं करता। इसके सिग्नल को बीच में पकड़ना लगभग असंभव है।
✔ 2. ट्रिपल लेयर एन्क्रिप्शन
इसमें तीन लेयर का एन्क्रिप्शन होता है, जिसे तोड़ना दुनिया के टॉप हैकर्स के लिए भी लगभग नामुमकिन है।
✔ 3. फिंगरप्रिंट-आधारित एक्सेस
फोन सिर्फ उसी व्यक्ति द्वारा खोला जा सकता है जिसका फिंगरप्रिंट सिस्टम में सेव है।
✔ 4. लाइव फोटो वेरिफिकेशन
कॉल के दौरान कॉलर की लाइव फोटो दिखाई जाती है जिससे पहचान की spoofing असंभव हो जाती है।
✔ 5. हैंडसेट लेवल एन्क्रिप्शन
कम्युनिकेशन डाटा हैंडसेट से बाहर जाने से पहले ही encrypt हो जाता है। बीच में किसी तकनीक से इसे पकड़ा नहीं जा सकता।
✔ 6. टॉप सिक्योरिटी एजेंसियों की निगरानी
इस फोन की सुरक्षा पर भारत की प्रमुख एजेंसियां नज़र रखती हैं—
-
DeitY
-
NTRO
क्या इस फोन की कीमत सार्वजनिक है?
नहीं। इसकी कीमत को गोपनीय रखा गया है और इसे सिर्फ प्रधानमंत्री सहित टॉप सरकारी अधिकारियों को ही उपलब्ध कराया जाता है।
कुछ रिपोर्ट्स में इसे ‘रुद्रा फोन’ भी कहा गया है।
