अंबिकापुर में तापमान 5 डिग्री तक पहुंचा, रायपुर समेत कई जिलों में बढ़ी ठिठुरन
रायपुर: छत्तीसगढ़ में ठंड ने इस बार जोरदार दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान लगातार नीचे जा रहा है और तेज ठंडी हवाओं के कारण लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। अंबिकापुर जिले में तो पारा गिरकर 5 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान माना जा रहा है।
कई संभागों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। विभाग का कहना है कि हवा की गति बढ़ने से प्रदेशभर में तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है।
शीतलहर की संभावना वाले प्रमुख जिले—
-
सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज
-
कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर
-
बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा
-
रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
-
रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद
-
दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
मौसम विभाग ने जारी की सावधानियां
ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए विभाग ने आम जनता के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लोगों से अपील की गई है कि—
-
बिना गर्म कपड़ों के घर से बिल्कुल न निकलें।
-
अत्यधिक आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर जाएं।
-
घरों और आसपास अलाव की व्यवस्था रखें ताकि ठंड से बचाव हो सके।
