रायपुर: उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास बंदूक लहराने वाला बदमाश गिरफ्तार

रायपुर। उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास देशी कट्टा लहराने वाले आरोपी शनि कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना थाना खमतराई को मुखबीर द्वारा मिली थी।

पुलिस के अनुसार, मुखबीर ने बताया कि एक व्यक्ति हाथ में बंदूक लेकर हवा में लहराकर आम लोगों को डराने का प्रयास कर रहा है। पुलिस टीम ने सूचना मिलने के तुरंत बाद आरोपी को दबोच लिया।

जांच में आरोपी ने अपना नाम शनि कुमार, पिता दुर्गेश कुमार, उम्र 18 वर्ष, शीतला तालाब के पास, सरोरा, थाना उरला, रायपुर बताया। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1204/25, धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह गिरफ्तारी आम जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस की तत्परता और सतर्कता को दर्शाती है।