ब्रेकिंग न्यूज़: बीजापुर में बड़ा धमाका टला! कर्रागुट्टल की पहाड़ियों में 14 IED मिलने से सनसनी
CRPF की सतर्कता से बची तबाही, तड़ापाला पहाड़ियों में लगाया गया नया FOB कैंप बना नक्सलियों की साजिश का निशाना
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को तब हड़कंप मच गया जब कर्रागुट्टल क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक साथ 14 IED बम बरामद किए। यह इलाका उसूर थाना (PS) क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां नक्सल गतिविधियों की लगातार खबरें आती रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, CRPF फोर्स इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान जवानों ने कर्रागुट्टल में अलग-अलग जगह पर छिपाए गए IED का पता लगाया। जांच में पता चला कि ये शक्तिशाली विस्फोटक सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए थे।
CRPF के बम निरोधक दल ने मौके पर पहुंचकर सभी 14 IED बमों को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि फोर्स ने तड़ापाला की पहाड़ियों में नया FOB कैंप स्थापित किया है, जिसके आसपास नक्सलियों ने यह साजिश रची थी, ताकि कैंप की मूवमेंट और पेट्रोलिंग टीम को निशाना बनाया जा सके।
CRPF की सतर्कता और समय रहते की गई कार्रवाई के चलते इलाके में संभावित बड़ी तबाही होने से बच गई। स्थानीय प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और आसपास के इलाकों में तलाशी जारी है।
