दुर्ग में प्रार्थना सभा ने मचाया हंगामा! महिला पर धर्मांतरण का आरोप, भीम आर्मी और हिंदू संगठनों में टकराव

दुर्ग में प्रार्थना सभा ने मचाया हंगामा! महिला पर धर्मांतरण का आरोप, भीम आर्मी और हिंदू संगठनों में टकराव

सूर्य नगर में हुई विवादित सभा, पुलिस ने समय रहते संभाला माहौल, धर्म परिवर्तन को लेकर इलाके में बढ़ा तनाव

महिला दुर्ग में धर्मांतरण रैकेट चला रही थी, प्रार्थना सभा की भनक लगते जमकर हंगामा

दुर्ग। नेवई थाना क्षेत्र के सूर्य नगर में रविवार सुबह एक मकान में चल रही सामूहिक प्रार्थना सभा ने इलाके में तनाव और हंगामा पैदा कर दिया। सभा में शामिल एक महिला पर ईसाई धर्म में धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया गया।

बजरंग दल और साहू समाज के लोग मनोज कुमार साहू के निवास के बाहर जमकर नारेबाजी करने लगे। कुछ ही देर बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

सूचना पाकर सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया।

पक्षों का दावा

हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि सूर्य नगर स्थित मनोज कुमार साहू के घर में सुबह 30–40 लोग प्रार्थना कर रहे थे। उनके मुताबिक, यह दंपति पहले हिंदू धर्म का पालन करते थे और घर के सामने मंदिर भी बनवाया था। लेकिन कुछ साल पहले उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया और अब पड़ोसियों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए कथित दबाव बना रहे हैं।

इस घटना ने सूर्य नगर में धार्मिक और सामाजिक तनाव को बढ़ा दिया है। पुलिस ने इलाके में स्थिति नियंत्रित की है और आगे किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरतने का आश्वासन दिया है।