बलौदाबाजार। जल संरक्षण के क्षेत्र में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ा दिया है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने जिले को जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार 1.0 से सम्मानित किया।
पूर्वी क्षेत्र की कैटेगरी-2 में बलौदाबाजार-भाटापारा को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। कलेक्टर दीपक सोनी ने मंच पर एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का चेक और प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और राजभूषण चौधरी भी मौजूद रहे।
कैसे मिला यह बड़ा सम्मान?
जिले का चयन जल संचयन के लिए किए गए बड़े पैमाने के कार्यों के आधार पर हुआ।
✔ जिले में 30927 जल संरचनाओं का निर्माण पूरा किया गया
✔ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर दीपक सोनी के नेतृत्व में चला विशाल जल संचय महाअभियान
✔ सोखता गड्ढों, जलाशयों की सफाई और अन्य संरचनाओं पर तेज़ी से कार्य
31 मई 2025 तक बने 35,793 जल संरचनाएँ
जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार जल संचय जनभागीदारी के तहत कुल 35,793 संरचनाएँ तैयार की गईं।
इनमें शामिल हैं—
-
नवीन तालाब निर्माण
-
सामुदायिक डबरी
-
निजी डबरी
-
परकोलेशन टैंक
-
कुआँ
-
रिचार्ज पीट
-
गली प्लग
-
चेकडेम
-
सोकपिट
-
अमृत सरोवर
-
एनीकट
-
स्टॉपडेम
-
व्यपवर्तन संरचनाएँ
-
नहर का जीर्णोद्धार
-
स्टेग्रेडेड कंटूर ट्रेंच
-
गेबियन स्ट्रक्चर
इन कार्यों के लिए मनरेगा, कैम्पा, सीएसआर फंड, स्टेट बजट और अन्य केंद्रीय निधियों का उपयोग किया गया।
