कमल विहार फ्लैट में लूटपाट का मामला सुलझा, फर्जी महिला SI मोनिका सचदेवा गिरफ्तार

 पुलिस ने मोनिका सहित 5 आरोपियों को पकड़ा, महंगा लैपटॉप-कैश समेत डेढ़ लाख का सामान लूटा गया था

रायपुर। राजधानी में कमल विहार स्थित कृष्णा हाइट्स फ्लैट में हुई लूटपाट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में खुद को महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) बताकर लूट की घटना को अंजाम देने वाली मोनिका सचदेवा सहित 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मोनिका सचदेवा अपने गुर्गों के साथ फ्लैट में घुसी और घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट कर 25 हजार रुपये नकद तथा महंगा लैपटॉप समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान लूटकर फरार हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पूजा सचदेवनिखिल सचदेव और अन्य चार लोग शामिल हैं। वहीं मोनिका का भाई और उसका साथी करण साहू अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

वारदात कृष्णा हाइट्स, कमल विहार में हुई थी। मुजगहन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को रवाना कर दिया गया है।